**राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के उत्तराखंड राज्य कॉर्डिनेटर सौरभ आहूजा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा से की भेंट**
नई दिल्ली/देहरादून। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के उत्तराखंड राज्य कॉर्डिनेटर सौरभ आहूजा ने आज नई दिल्ली स्थित एनसीपी कार्यालय में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरज शर्मा से सप्रेम भेंट की।
भेंट के दौरान आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों तथा राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस संबंध में श्री सौरभ आहूजा को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में उत्तराखंड में संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
सौरभ आहूजा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरज शर्मा के मार्गदर्शन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।
