**विकास नगर में 50 वर्षों से निरंतर मंचित हो रही रामलीला का भव्य आयोजन 6 अक्टूबर से**

 

**विकास नगर में 50 वर्षों से निरंतर मंचित हो रही रामलीला का भव्य आयोजन 6 अक्टूबर से**

विकास नगर: विकास नगर बाजार रामलीला समिति द्वारा रामलीला मैदान, सिनेमा गली, विकास नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की लीला का भव्य मंचन दिनांक 6 अक्टूबर 2026 से शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है और कलाकार लगातार रिहर्सल कर रहे हैं।

समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता, नीरज अग्रवाल, योगेश वर्मा रोहित गुप्ता, प्रशांत शर्मा, सचिन जैन, हिमकर गुप्ता, गिरीश सप्पल, हन्नी, नीरज ठाकुर, विशेष शर्मा और रिंकू कन्नौजिया सहित पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में जानकारी साझा करते हुए बताया कि विगत 50 वर्षों से भगवान श्री रामचंद्र जी की लीला का मंचन निरंतर इसी स्थान पर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लीला के मंचन के दौरान ही विकास नगर में भव्य राम बारात निकाली जाएगी। इस वर्ष रावण का अभिनय डॉ. ओमप्रकाश कपिल व अशोक कुमार, श्री राम जी का अभिनय विष्णु दुबे , लक्ष्मण जी का अभिनय अंकित शर्मा और हनुमान जी का अभिनय रोहित रोहिल्ला द्वारा किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि व इस भव्य रामलीला में परिवार सहित आकर भाग लें और रामलीला के भव्य कार्यक्रम के आनंद उठाएं साथ ही धार्मिक लाभ लेते हुवे पुण्य के भागी बने