विकासनगर के पंजाब सिंह मजीठिया शिक्षा जगत में मिसाल कायम कर रहे हैं। पिछले 20 वर्षों से निरंतर कोचिंग दे रहे पंजाब सिंह मजीठिया ने अब तक 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों का भविष्य संवारा है।

**जगत की मिसालः पंजाब सिंह मजीठिया**

 

विकासनगर के पंजाब सिंह मजीठिया शिक्षा जगत में मिसाल कायम कर रहे हैं। पिछले 20 वर्षों से निरंतर कोचिंग दे रहे पंजाब सिंह मजीठिया ने अब तक 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों का भविष्य संवारा है।

 

उनके द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर में कक्षा 9, 10, 11 और 12 के सीबीएसई व उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता देते हुए निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है।

 

पंजाब सिंह मजीठिया का मानना है कि शिक्षा सिर्फ अंक और प्रतिशत तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि नैतिक मूल्यों के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

 

एमएससी, एमए, बीएड और एमएड जैसी उच्च योग्यताओं से लैस पंजाब सिंह मजीठिया पिछले दो दशक से समाज के पिछड़े तबके के बच्चों को बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करने में जुटे हुए हैं। उनकी यह लगन और समर्पण शिक्षा जगत में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।