उत्तराखंड भूलेख संवर्गीय कर्मचारी महासंघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

उत्तराखंड भूलेख संवर्गीय कर्मचारी महासंघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

देहरादून, 09 अगस्त 2026: आज जनपद देहरादून स्थित विकासखंड रायपुर के सभागार में उत्तराखंड भूलेख संवर्गीय कर्मचारी महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ, पर्वतीय राजस्व उप निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ उत्तराखंड तथा उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश एवं जनपद स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से उत्तराखंड भूलेख संवर्गीय कर्मचारी महासंघ की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी का विवरण इस प्रकार है—

संरक्षक – श्री धीरेंद्र सिंह कुमाई, रजिस्ट्रार कानूनगो

अध्यक्ष – श्री विजयपाल मेहता, राजस्व निरीक्षक

उपाध्यक्ष – श्री राकेश पल्लव, रजिस्ट्रार कानूनगो

महासचिव – श्री देवेश घिल्डियाल, राजस्व उप निरीक्षक

सह सचिव – श्री मनोज कुमार पांडे, रजिस्ट्रार कानूनगो

संगठन सचिव – श्री महिपाल सिंह पुंडीर, राजस्व उप निरीक्षक

कोषाध्यक्ष – श्री मेजर सिंह चौहान, राजस्व उप निरीक्षक

सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ।

बैठक में उत्तराखंड प्रदेश के समस्त जनपदों से आए हुए रजिस्ट्रार कानूनगो, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक तथा पटवारी/लेखपालों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पटवारी मनीषा बिष्ट, डायनो, दिनेश कुनियाल, अंकित गुसाईं, राजस्व निरीक्षक श्याम सिंह तोमर, रजिस्ट्रार कानूनगो नंदन सिंह मटियानी, भूलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर के प्रदेश अध्यक्ष दीपचंद पांडे, लक्ष्मण सिंह, मनजीत सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

यह बैठक भूलेख संवर्गीय कर्मचारियों की एकजुटता और संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।