**दून पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन**
**एसएसपी दून के नेतृत्व में 3 आरोपी गिरफ्तार, लगभग 5 लाख रुपये के अवैध नशे की बरामदगी**
देहरादून। एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक और प्रभावी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 17.03 ग्राम अवैध स्मैक और 131 ग्राम चरस बरामद की गई है। बरामद नशे की कुल कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक व्यक्ति पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में इन अभियुक्तों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि एसएसपी दून के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों से आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
