**ढकरानी गांव में एकता क्रिकेट क्लब ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया आयोजन**
**क्रशर जोन अध्यक्ष संदीप राणा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह**
ढकरानी। गांव में एकता क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्रशर जोन अध्यक्ष संदीप राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजकों और ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
मुख्य अतिथि संदीप राणा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज में आपसी भाईचारा, एकता तथा सद्भाव को भी मजबूत करते हैं।
संदीप राणा ने आगे कहा कि क्रशर एसोसिएशन डकरानी, माइनिंग विभाग के निदेशक राजपाल लेघा और माइनिंग अधिकारी ऐश्वर्या शाह के निर्देशों के अनुरूप सामाजिक गतिविधियों में समय-समय पर भागीदारी करती रहती है। एसोसिएशन पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण अभियान और खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में सहयोग दे रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज के विकास में योगदान देना एसोसिएशन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मंचासीन अतिथि सरफराज एडवोकेट ने कहा कि गांव के लोगों को क्रशर एसोसिएशन से काफी उम्मीदें हैं। क्रशर जोन स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को लाभ हुआ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसोसिएशन गांव के विकास और जनहित के कार्यों में अपना सहयोग जारी रखेगी।
दूसरे मंचासीन अतिथि बिलाल ने कहा कि क्रशर एसोसिएशन हमेशा गांव के विकास में सहयोग करती रही है। आपसी तालमेल, भाईचारा और सहयोग की भावना से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।
इस अवसर पर शहबाज खान, शहनवाज, नवाब, सोहिल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।
