**विश्वकर्मा पूजा पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने की पूजा-अर्चना**

 

दून दर्शन लाइव संवादाता संदीप दुबे 

 

देहरादून/स्वप्निल सिन्हा : गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने पुलिस लाइन देहरादून में भगवान विश्वकर्मा की पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

 

पूजा अर्चना के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण एवं कौशल का देवता बताते हुए सभी पुलिस कर्मियों के सुख, समृद्धि और सुरक्षा की कामना की। इस अवसर पर एसएसपी डोभाल ने शस्त्रों और सरकारी वाहनों की भी पूजा-अर्चना करते हुए बताया कि शस्त्र एवं वाहन ही हमारी कार्य क्षमता के मुख्य आधार हैं, जो जनता की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी पूजा करना हमारी गौरवशाली परंपरा और सम्मान का प्रतीक है। बता दें कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जनपद देहरादून के समस्त थानों, चौकियों में भी विधिवत पूजा-अर्चना कर शस्त्रों तथा वाहनों की पूजा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, क्षेत्राधिकारी डालनवाला/ सदर/ डोईवाला/यातायात सहित पुलिस लाइन्स के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।