**देहरादून: पति ने पाठल से काट डाली पत्नी की गर्दन, मौके पर ही मौत

**देहरादून: पति ने पाठल से काट डाली पत्नी की गर्दन, मौके पर ही मौत**

 

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के कालसी तहसील अंतर्गत कचटा गांव में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। 25 वर्षीय मनोज ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी नीलम की गर्दन धारदार पाठल से रेत दी। नीलम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आरोपी पति फरार हो गया।

 

ग्रामीणों के अनुसार घर में लंबे समय से गृहक्लेश चल रहा था। करीब पांच साल पहले दोनों की शादी हुई थी। आज अचानक मनोज ने घर में रखी पाठल उठाई और सीधे नीलम के गले पर वार कर दिया। चीख-पुकार से पूरा गांव दहल उठा। नीलम तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ गई।

 

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसडीएम कालसी प्रेम लाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण गृहक्लेश प्रतीत होता है। मामले की सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

 

पूरे कचटा गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपी मनोज की तलाश में छापेमारी कर रही है।

 

**पुलिस जांच जारी**