आज हरिद्वार में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरज शर्मा जी के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। हरिद्वार बहादराबाद क्षेत्र से विभिन्न राजनीतिक दलों के युवा साथी एनसीपी यूथ में जुड़ने के लिए चर्चा में शामिल हुए।
बैठक में संगठन को उत्तराखंड में और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में युवा प्रत्याशियों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार युवा नेतृत्व को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में शिवम पांडे, अरविंद नेगी, अक्षय गोस्वामी, वीरेंद्र सहित कई पुराने साथी भी मौजूद रहे।
