भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला • कांग्रेस पर लगाया दलित समाज को ढाल बनाने का आरोप

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

• कांग्रेस पर लगाया दलित समाज को ढाल बनाने का आरोप

 

विकासनगर। देहरादून ग्रामीण की विकासनगर विधानसभा के हरबर्टपुर चौक पर सोमवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पर दलित विरोधी मानसिकता और दलित समाज को राजनीतिक ढाल बनाने का आरोप लगाया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस लंबे समय से दलित समाज को गुमराह कर अपनी राजनीति चमकाती रही है और आज भी समाज में जहर घोलने का काम कर रही है। इसी मानसिकता के विरोध में पुतला फूंका गया।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा दलित राजनीति करती है, लेकिन दलित हितों की बात सिर्फ वोट के लिए करती है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा विनोद कुमार लक्खा, जिला महामंत्री यशपाल नेगी, जिला उपाध्यक्ष मधु राघव आदि थे।