**नेपाल आपदा राहत हेतु गो०सु०सभा शाखा विकास नगर में सहयोग राशि जमा**

 

**नेपाल आपदा राहत हेतु गो०सु०सभा शाखा विकास नगर में सहयोग राशि जमा**

विकास नगर, 13 सितंबर 2026।

नेपाल में आई आपदा के पीड़ितों की सहायता के लिए गोरखा सुधार सभा शाखा विकास नगर में आज लक्ष्मणपुर टीम द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग राशि जमा कराई गई।

रिटायर्ड कैप्टन प्रकाश गुरूंग एवं भूतपूर्व सभासद श्री बिशन राना जी के नेतृत्व में लक्ष्मणपुर टीम ने रिटायर्ड कैप्टन श्री शिवप्रसाद प्रधान जी के सहयोग तथा भूतपूर्व अध्यक्ष कैप्टन श्री टेक बहादुर गुरूंग जी द्वारा दिए गए 10,000 रुपये की सहयोग राशि सहित कुल 50,001 रुपये शाखा अध्यक्ष श्री जोगेन्द्र शाह को जमा कराए।

इसके अतिरिक्त आज ही श्री नन्द लाल जी मेहुंवाला खालसा शाखा अध्यक्ष के निवास पर पहुंचे और 1,000 रुपये का सहयोग प्रदान किया।

इस प्रकार अब तक शाखा में आपदा राहत सहयोग के रूप में कुल 1,97,569 रुपये जमा हो चुके हैं। डाक्टर गंज की टीम द्वारा अभी भी राहत सहयोग एकत्र करने का कार्य जारी है।

गोरखा सुधार सभा शाखा विकास नगर भूतपूर्व अध्यक्ष कैप्टन श्री टेक बहादुर गुरूंग जी (1997-2006) एवं उनके परिवार के सदस्यों—श्रीमती शान्ति गुरूंग, पुत्र सूबेदार श्री विशाल गुरूंग तथा पुत्रवधू श्रीमती प्रिया गुरूंग—को इस पुनीत एवं मानवीय सहयोग के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

वही नेपाल बाढ़ प्रभावितों एवं पीड़ितों के मदद के लिए गोरखा सुधार सभा शाखा विकासनगर द्वारा स्कैनर जारी किया है स्वेच्छा से दान कर मोबाइल नंबर(9456770729) पर स्क्रीनशॉट भेज दे एवं दान संबंधी जानकारी के लिए उक्त नंबर पर संपर्क करें