**संपत्ति विवाद: राजपुर में जबरन घुसपैठ, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज**

**संपत्ति विवाद: राजपुर में जबरन घुसपैठ, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज**

 

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में एक संपत्ति विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस ने अवैध प्रवेश, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

मामला राजपुर रोड स्थित खसरा नंबर 83 व 87 (ओल्ड मसूरी रोड) से संबंधित है। शिकायतकर्ता विकास घई, पुत्र संजय घई (निवासी आशीर्वाद एन्क्लेव, चकराता रोड) ने पुलिस में तहरीर दी। उनके अनुसार, 12 मई 2026 से 7 सितंबर 2026 के बीच आरोपियों ने उनकी संपत्ति में बिना अनुमति के अवैध रूप से प्रवेश किया।

 

इस दौरान संपत्ति पर लगे बैनर और बोर्ड उखाड़कर तोड़फोड़ की गई तथा आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। जब शिकायतकर्ता ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं।

 

पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में हरिश्चंद्र राणा (निवासी 47/4 विद्या विहार फेज-2, कारगी पटेलनगर, देहरादून), सुरेन्द्र कुमार (निवासी पानीपत, हरियाणा) तथा अन्य अज्ञात सहयोगियों के नाम शामिल हैं।

 

राजपुर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।