भारतीय किसान यूनियन (WF) में चौ. प्रवेश गुर्जर को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा)
देहरादून, 15 अगस्त। भारतीय किसान यूनियन (WF) फाउंडेशन ने चौधरी प्रवेश गुर्जर को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष – ओबीसी मोर्चा के पद पर मनोनीत किया है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राकेश गुर्जर द्वारा जारी मनोयन पत्र के अनुसार, ग्राम जस्सोवाला, देहरादून निवासी चौ. प्रवेश गुर्जर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पत्र में कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र के किसान एवं मजदूर भाईयों की समस्याओं के लिए संघर्ष करते हुए उनके समाधान हेतु निरंतर प्रयास करेंगे। साथ ही भारतीय किसान यूनियन की लोकप्रियता को किसानों में बनाए रखेंगे और प्रदेश अध्यक्ष के सपनों को साकार करने में प्रयत्नशील रहेंगे तथा यूनियन की गरिमा को बनाए रखेंगे।
भारतीय किसान यूनियन (WF) का प्रदेश कार्यालय झाझरा शिव गौरख कॉलोनी, प्रेमनगर, देहरादून में स्थित है।
संगठन ने नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की है।
