**लक्ष्मणपुर में महावीर चक्र विजेता शहीद महावीर प्रसाद थापा को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि**
**लक्ष्मणपुर (रसूलपुर), 16 सितंबर 2026:** आज महावीर चक्र से सम्मानित शहीद महावीर प्रसाद थापा जी की पुण्यतिथि पर गो.सु.सभा, लक्ष्मणपुर-रसूलपुर ग्राम समुदाय तथा उनके परिवार के सदस्यों ने अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद महावीर प्रसाद थापा 3/1 गोरखा राइफल्स से संबंधित थे। उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। उनका जन्म 3 दिसंबर 1923 को हुआ था तथा उन्होंने 16 सितंबर 1961 को देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी सेवा संख्या 5030815 थी।
इस अवसर पर शहीद के ज्येष्ठ पुत्र रिटायर्ड सूबेदार श्री रामप्रसाद थापा (भूतपूर्व शाखा अध्यक्ष, विकास नगर, 2008-2014), कनिष्ठ पुत्र श्री प्रेम थापा तथा थापा परिवार के अन्य सदस्यों ने शहीद के बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि समारोह में शाखा अध्यक्ष जोगेन्द्र शाह, रिटायर्ड कैप्टन श्री शिवप्रसाद प्रधान, रिटायर्ड कैप्टन श्री प्रकाश गुरूंग, श्रीमती मीनू गुरूंग, श्रीमती माला शर्मा, श्री गोविन्द शर्मा, प्रतिमा क्षेत्री, शान्ति गुरूंग, श्रीमती सरस्वती थापा, श्रीमती लक्ष्मी क्षेत्री, श्रीमती सुमन थापा, श्री प्रशान्त थापा, श्रीमती ज्योति थापा, श्री प्रदीप थापा, श्रीमती रश्मि थापा, श्री प्रभात थापा, श्रीमती नीलम क्षेत्री, श्री प्रमोद क्षेत्री, श्रीमती भागीरथी थापा, श्री सुरज गुरूंग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने शहीद महावीर प्रसाद थापा के अदम्य साहस और देशभक्ति को नमन करते हुए उनके परिवार को संबल प्रदान किया।
