**आमजन की सुरक्षा को मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी के निर्देश पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान जारी**

**आमजन की सुरक्षा को मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी के निर्देश पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान जारी**

देहरादून। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दून पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में जनपद की सीमाओं और आन्तरिक मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार सघन चेकिंग कर रही हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग की जा रही है।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और उनकी सत्यापन संबंधी जानकारी प्राप्त की जा रही है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस का यह अभियान अपराधियों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों को सुरक्षित महसूस कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है