**नेपाल आपदा पीड़ितों की आत्मा शांति हेतु डाकपत्थर में शांति पाठ व हवन, विकास नगर शाखा में राहत राशि 1,46,468 रुपये जमा**
देहरादून/विकास नगर। 11 सितंबर 2026 को डाकपत्थर स्थित मनोरंजन क्लब द्वितीय में नेपाल में आई विनाशकारी आपदा में जान गंवाने वाले तथा लापता परिजनों की आत्मा की शांति के लिए विशेष शांति पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया।
पंडित श्री रमेश खनाल जी द्वारा विधिवत पूजा-हवन संपन्न कराया गया। दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
इसी क्रम में हाम्रो समाज गोरखा परिवार के सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं—श्री जमाल थापा, श्री वीर सिंह शाही, बसंत थापा, अरुण थापा, हरि थापा, लक्ष्मण थापा, दीपक थापा, भगवान सिंह क्षेत्री, बिट्टू, कमल, शारदा गुरुंग, कांति, सीता थापा, बिट्टू छेत्री, रिंकू शर्मा, डब्लू थापा तथा दर्शन क्षेत्री—ने शाखा अध्यक्ष जोगेन्द्र शाह को गो.सु.सभा के नाम से 52,553 रुपये का चेक भेंट किया।
शाखा विकास नगर में नेपाल आपदा राहत कोष में 10 सितंबर 2026 तक नकद 93,915 रुपये जमा हो चुके थे। उक्त चेक जोड़ने के बाद कुल जमा राशि 1,46,468 रुपये हो गई है।
लक्ष्मणपुर, रसूलपुर तथा डॉक्टरगंज की टीमें अभी भी राहत सामग्री एवं आर्थिक सहयोग एकत्र करने में जुटी हुई हैं।
संवाददाता) संदीप की खास रिपोर्ट
