**पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन**
**देहरादून:** आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं पुलिस अधिकारियों ने पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए सभी ने उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारजनों को शॉल प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस दौरान शहीद परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत है।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जवान एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
