**नेपाल आपदा राहत कोष में विकासनगर शाखा में 93,415 रुपये जमा**
विकासनगर (गो०सु०सभा)। नेपाल में आई आपदा के पीड़ितों की सहायता के लिए गो०सु०सभा शाखा विकासनगर में राहत सहयोग राशि जमा कराने का सिलसिला जारी है।
19 सितंबर 2026 को तेलपूर, मेहुवाला और बुलाकी वाला क्षेत्र की टीम ने श्री विरेन्द्र चन्द ठाकुर, श्री मन प्रशाद पुन तथा गो०सु०सभा उपाध्यक्ष श्री विपेन्द्र थापा के नेतृत्व में एकत्रित नगद राशि 37,815 रुपये (सैंतीस हजार आठ सौ पंद्रह रुपये) शाखा अध्यक्ष श्री जोगेन्द्र शाह को जमा कराई।
शाखा अध्यक्ष जोगेन्द्र शाह ने बताया कि 10 सितंबर 2026 तक शाखा में कुल 93,415 रुपये की नगद राहत सहयोग राशि जमा हो चुकी है। अब तक प्राप्त सहयोग इस प्रकार है—
1. व्यास नहरी हरिपुर से श्री दीपक गुरुंग व श्री सागर गुरुंग — 16,078 रुपये
2. राजावाला-बाडवाला से श्रीमती पार्वती शाही — 17,422 रुपये
3. श्री केशव राना व धीरज राना — 10,000 रुपये
4. कु० नौनिता राना — 5,000 रुपये
5. श्री सन्दीप क्षेत्री — 1,100 रुपये
6. श्री रमेश सिंह पुन — 500 रुपये
7. श्री रोहित अधिकारी — 5,000 रुपये
8. प्रविन्द्र शाह — 500 रुपये
9. तेलपूर-मेहुवाला-बुलाकी वाला से श्री विरेन्द्र चन्द ठाकुर की टीम — 37,815 रुपये
अभी लक्ष्मणपुर, रसूलपुर, डाक्टर गंज और डाकपत्थर क्षेत्रों की टीमें राहत सहयोग एकत्र करने में जुटी हुई हैं। शाखा द्वारा नेपाल आपदा पीड़ितों तक यह राशि पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
