देहरादून: अवैध रूप से भारत में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए देहरादून पुलिस ने संपूर्ण जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश और सत्यापन अभियान तेज कर रखा है। इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने आज 14 अगस्त 2026 को पटेलनगर क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी (आईएसबीटी के पास) में किराए पर रह रही एक महिला को संदिग्ध पाते हुए उसके पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे। महिला कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाई, जिसके बाद उसे आवश्यक पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
पूछताछ में महिला ने अपना असली नाम हमीदा अख्तर (उर्फ हमीदा खान), पुत्री मोहम्मद हसन, उम्र 38 वर्ष बताया। उसने अपना मूल निवास बांग्लादेश के ढाका स्थित ग्राम नरुर चल्ला, पूर्व भाटरा, डाकघर गुलशन बारा बारा बड्डा बताया। उसके फोन से हमीदा अख्तर नाम की बांग्लादेशी आईडी और बांग्लादेशी पासपोर्ट की फोटो भी बरामद हुई। अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में महिला को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में सामने आई बातें
महिला ने बताया कि वह वर्ष 2017 में असम बॉर्डर से भारत आई थी। वर्ष 2018 में उसने दिल्ली के रहने वाले अकरम नाम के व्यक्ति से निकाह कर लिया। करीब डेढ़ वर्ष पहले वह अपने पति के साथ देहरादून आ गई। यहां चांचक पुल के पास पति ने एक बुटीक खोला था, जिसे दोनों मिलकर चला रहे थे। देहरादून आने के बाद वे अलग-अलग जगहों पर किराए पर रहते रहे।
पुलिस अब उन व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है जिन्होंने इस महिला को अवैध रूप से भारत में रहने में सहायता की। उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियुक्ता का पूरा नाम-पता:
हमीदा अख्तर उर्फ हमीदा खान, पत्नी मोहम्मद अकरम, पुत्री मोहम्मद हसन, निवासी ग्राम नरुर चल्ला, पूर्व भाटरा, डाकघर गुलशन बारा बारा बड्डा, ढाका (बांग्लादेश), उम्र 38 वर्ष। हाल निवासी: पंजाबी कॉलोनी, निकट आईएसबीटी, पटेलनगर, देहरादून।
बरामदगी:
एक बांग्लादेशी आईडी
एक बांग्लादेशी पासपोर्ट
(दोनों हमीदा अख्तर के नाम से फोन से प्राप्त)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही है
देहरादून: अवैध रूप से भारत में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
