विकास नगर विधानसभा से उत्तराखंड क्रांति दल प्रत्याशी अरविन्द तोमर का आया बयान

विकासनगर। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद तोमर ने Dun darshan live  से खास बातचीत में साफ ऐलान कर दिया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में वह विकासनगर सीट से मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से टिकट मांग करेंगे। तोमर डाकपत्थर महाविद्यालय से अपनी राजनीति के कैरियर शुरू किया, उसके बाद वह निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए।
तोमर ने बताया कि पिछले 8 महीनों से वह लगातार विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच हैं और उनके सुख-दुख में खड़े हो रहे हैं। उन्होंने 535 करोड़ रुपये की सीवर योजना को प्रमुखता से उठाया है।
अरविंद तोमर ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा, ये दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। चुनाव आने पर जनता के सामने ढेरों वादे करते हैं और चुनाव खत्म होते ही सब भूल जाते हैं। इन दोनों पार्टियों ने हमेशा जनता के साथ खिलवाड़ किया है।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी और महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया। तोमर ने दावा किया कि विकासनगर में यूकेडी तीसरा मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी और जनता के सुख-दुख के साथ खड़ी रहेगी।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार चुनाव आने पर कई मुद्दे उछालकर जनता को बरगलाने की कोशिश करेगी, लेकिन जनता अब इनके मुखौटे के पीछे का असली चेहरा पहचान चुकी है।
अरविंद तोमर का यह बयान विकासनगर की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है। अब देखना यह है कि 2027 में यूकेडी का यह दांव कितना कारगर साबित होता है।