**पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन का पांचवां स्थापना समारोह सम्पन
विकास नगर के रॉयल गार्डन में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के पांच वर्ष पूरे होने पर स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप कुमार मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी पहुंचे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह डोगरा की उपस्थिति में समारोह को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समारोह दोपहर लगभग 2:00 बजे तक चला। इस दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को सम्मानित भी किया गया।
– कुलदीप कुमार, अध्यक्ष, वन पंचायत सलाहकार परिषद, उत्तराखंड
– भूपेंद्र सिंह डोगरा, अध्यक्ष, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन
– शमशेर बिष्ट, उपाध्यक्ष, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन
