**अवैध पार्किंग जोन बना यमुनोत्री हाईवे का दुर्घटना-प्रवण मोड़, प्रशासन मूकदर्शक*

**अवैध पार्किंग जोन बना यमुनोत्री हाईवे का दुर्घटना-प्रवण मोड़, प्रशासन मूकदर्शक**

 

विकासनगर (देहरादून)। तहसील विकासनगर के ठीक सामने यमुनोत्री मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग का खेल दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। लेहमन मोड़ नाम से जाना जाने वाला यह राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्घटना-प्रवण क्षेत्र होने के बावजूद लोगों ने इसे पार्किंग जोन में बदल दिया है। सैकड़ों वाहनों की अवैध पार्किंग की वजह से यहां लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है।

 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह अवैध पार्किंग मुख्य रूप से तहसील में रजिस्ट्री और अन्य सरकारी कामों के लिए आने वाले लोगों की होती है। नतीजा यह है कि सैन्य वाहन, रोगी वाहन और एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को भी इस जाम से निकलने में घंटों लग जाते हैं।

 

इस मोड़ पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर प्रशासन किस बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है? राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की लापरवाही साफ दिख रही है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि इस दुर्घटना-प्रवण मोड़ पर यातायात सुचारू हो सके और आवश्यक सेवाओं को बिना रुकावट के गुजरने का रास्ता मिल सके।