बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी पहुंच रहे हैं, कांग्रेस कह रही माफी मांगने आ रहे
देहरादून/हल्द्वानी: उत्तराखंड में दलितों के अपमान और शुद्धिकरण के विवाद वाली जगह पर अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचने वाले हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के करीब एक महीने बाद यह कार्यक्रम तय हुआ है।
बीजेपी इस दौरे को पूर्व सैनिक सम्मेलन और सिख सम्मेलन से जोड़कर पेश कर रही है। पार्टी के अनुसार हल्द्वानी में पार्टी कार्यसमिति की बैठक के साथ पूर्व सैनिकों का सम्मेलन होगा, जबकि उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में सिख सम्मेलन आयोजित किया जाना है। नितिन नवीन इन दोनों कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
वहीं कांग्रेस इसे शुद्धिकरण विवाद से जोड़ रही है। कांग्रेस का कहना है कि जिस जगह से दलित समुदाय के अपमान और शुद्धिकरण का मुद्दा उछला, उसी जगह बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष माफी मांगने आ रहे हैं।
शुद्धिकरण विवाद अभी भी जारी
हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद देशभर में शुद्धिकरण को लेकर विवाद थमा नहीं है। राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर दिल्ली में बयान दिए हैं और लगातार इसे उठाए हुए हैं। उन्होंने शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।
इस बीच श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास संगठन द्वारा शुद्धिकरण यज्ञ किए जाने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थीं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी अपने कार्यक्रम को सामाजिक और सामुदायिक संगठनों से जोड़कर पेश करना चाहती है, जबकि कांग्रेस इसे दलित अपमान के मुद्दे पर दबाव बनाने का मौका मान रही है। नितिन नवीन के हल्द्वानी और रुद्रपुर दौरे से दोनों पक्षों के बीच यह राजनीतिक रस्साकशी और तेज होने की संभावना है।