**शिक्षा सप्ताह पर शिक्षाविदों का सम्मान, आयोजकों का जताया आभार**
देहरादून। शिक्षा सप्ताह के अवसर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डोईवाला विधायक श्री बृजमोहन गैरोला उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शिक्षाविद एवं प्रधानाचार्य श्री नवनीत बिजल्वाण सहित ज्ञान आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या मिस मानसी, अनीता असवाल, रुचि भट्ट, रिंकी राणा आदि को भी सम्मानित किया गया।
अपने सम्मान के लिए श्री नवनीत बिजल्वाण ने इस सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम की आयोजक डॉ. सुचित्रा कपरवान एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं तथा भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ शिक्षा के उन्नयन के लिए प्रेरित करते हैं।
