**देहरादून: पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल तो दूसरा फरार**

**देहरादून: पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल तो दूसरा फरार** 

 

देहरादून। शहर के पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

 

मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश की पहचान अंकित चौहान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अंकित चौहान ने कुछ दिन पहले शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। 

 

घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से अंकित चौहान ने 5 लाख रुपये में उसे रास्ते से हटाने का सौदा किया था। सौदे में तय की गई बाकी रकम लेने के लिए आज अंकित अपने साथी के साथ दोबारा देहरादून आया था। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को घेर लिया और मुठभेड़ हो गई।

 

फरार हुए अभियुक्त के साथी की तलाश में पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है। मुठभेड़ में घायल अंकित चौहान पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है और जेल जा चुका है। 

 

पुलिस मामले की आगे की जांच

कर रही है।

 

दून दर्शन लाइव से संदीप की खास रिपोर्ट