कांवड़ मेला: SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने खुद मैदान में उतरकर श्रद्धालुओं का किया स्वागत
देहरादून। अतिथि देवो भव की भावना के साथ कांवड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल खुद मैदान में उतरे। उन्होंने ऋषिकेश में कांवड़ श्रद्धालुओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा फल, मिष्ठान और पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
एसएसपी डोबाल ने कांवड़ मेले में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों से भी वार्ता की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहें तथा पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
कांवड़ मेले के दौरान पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्रिय है।
कांवड़ मेला: SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने खुद मैदान में उतरकर श्रद्धालुओं का किया स्वागत देहरादून। अतिथि देवो भव की भावना के साथ कांवड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल खुद मैदान में उतरे
