भावभीनी श्रद्धांजलि: मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देहरादून, 27 अगस्त 2026।

भावभीनी श्रद्धांजलि: मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
देहरादून, 27 अगस्त 2026।
जनपद देहरादून में नियुक्त मुख्य आरक्षी श्री बालम सिंह राणा का मंगलवार दिनांक 26 अगस्त 2026 को हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को आज बुधवार 27 अगस्त 2026 को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।
इस दौरान एसएसपी देहरादून सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत श्री बालम सिंह राणा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
एसएसपी देहरादून ने श्री बालम सिंह राणा के अचानक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की तथा परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
दिवंगत श्री बालम सिंह राणा मूल रूप से जनपद उत्तरकाशी के रहने वाले थे। वर्तमान में वे परिवार सहित रायपुर में निवास कर रहे थे। वे वर्ष 1997 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने के बाद वर्ष 2024 से जनपद देहरादून में तैनात थे।
श्री बालम सिंह राणा अपने सौम्य और शालीन व्यवहार के लिए जाने जाते थे। वे कर्तव्य के प्रति अत्यंत संवेदनशील और पूर्ण रूप से समर्पित पुलिसकर्मी थे।
पुलिस विभाग परिवार के इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करता है।