**देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई उपनिरीक्षकों के तबादले**
देहरादून। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए कई उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुल 19 उपनिरीक्षक और कुछ अपर उपनिरीक्षक समेत करीब 21-22 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
**कुछ प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:**
– उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को वसंत विहार से कैंट
– उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को कैंट से वसंत विहार
– उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी
– उपनिरीक्षक राजीव धारीवाल को सहसपुर से वसंत विहार
– उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी से पटेल नगर थाना
– उपनिरीक्षक प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेल नगर
– उपनिरीक्षक प्रमोद शाह को पटेल नगर से कोतवाली नगर
– उपनिरीक्षक दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी
– रवि प्रसाद कवि को प्रेमनगर से एसआईएस शाखा तथा अमन चड्ढा को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा
इसके अलावा सोमवीर को एसआईएस शाखा से रायपुर, जसपाल गुसाईं को एसआईएस शाखा से सहसपुर, मुकेश नेगी को वसंत विहार से ऋषिकेश थाना तथा अन्य कई अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एक पूर्व स्थानांतरण आदेश (उपनिरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट का) भी निरस्त किया गया है।
सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को नई पोस्टिंग के अनुसार तुरंत कार्यभार ग्रहण करने कहा गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी इन आदेशों के बाद थानों और चौकियों में प्रभारियों का फेरबदल प्रभावी हो जाएगा।
